गरीब माँ बाप और बेटा

बेटा लेता जन्म जहाँ पर खुशियां चल के आती है,
उस दिन तो पूरे नगरों में ढोल बजायी जाती है,
माँ ने जन्म दिया बेटे को सास भी लाड लड़ती है,
देख के अपने वंशज को अब सास तृप्त हो जाती है।

शुरू हो गया फर्ज बाप का विद्यालय ले जाता है,
पैसा ना हो फिर भी अच्छे विद्यालय में पढ़ाता है,
रोज सुबह विद्यालय छोड़े शाम को लेने जाता है,
दिन भर करके काम अपना खून पसीना बहाता है।।

विद्यालय के बाद बेटा अब बाहर पढ़ने जाता है,
बेटे के भविष्य के लिए बाप खूब पैसा लुटाता है,
सब बोले की तेरा बेटा बाहर जा के बिगड़ रहा,
सबसे लड़के बाप बोले की मेरा बेटा सुधर रहा।।।


अब हो गयी पढ़ाई पूरी बेटा घर को आता है,
बेटे के कमरे में जा के बाप उसे समझाता है,
देखो बेटा सिख लो तुम भी घर को कैसे चलाना है,
समय हो रहा मेरा भी अब घर तुम्ही को चलाना है।।।।

बेटे की अब उम्र हो गयी शादी का दिन आया है,
बाप ने खोजी लड़की उसको बेटे ने ठुकराया है,
बाप ने पूछा कारण तो बेटे ने सब बताया है,
प्यार जिसे वो करता उसके घर का पता बताया है।।।।।

एक बाप ने रिश्ता भेजा दूजे ने स्वीकार किया,
खुशी खुशी इस बाप ने अपने बेटे का विवाह किया,
घर में आयी नहीं बहु वो करे सास की सेवा है,
मीठी मीठी बोली से वो खूब खिलाये मेवा है।।।।।।

छोटी सी गलती पर उसको सासु माँ ने डाँट दिया,
बढ़ा चढ़ाके बोले पति से माँ ने मुझको मार दिया,
मोह में आ के पत्नी में माँ बाप से नाता तोड़ दिया,
जिन्होंने जीवन भर पाला उनको वृद्धाश्रम छोड़ दिया।।।।।।।

उन बच्चों के माँ बाप अब यही सोचने लगते हैं,
जिस बेटे की खुशी मनाई वही फेंकने लगते हैं,
बैठ के दोनों दम्पत्ति अब राम राम ही जपते हैं,
बेटे बहु के इंतज़ार में तिनका तिनका मरते हैं।।।।।।।।

Comments